भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अपने सवाल का जवाब / रंजना जायसवाल

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:16, 8 दिसम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना जायसवाल |अनुवादक= |संग्रह=ज...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तीस की उम्र में ही
माँ करने लगी थी
अपने आप से बातें
क्यों करती थी, माँ
अपने आपसे बातें
पता चला
माँ के न रहने पर वर्षों बाद
जब,
खुद से
पाने के लिए अपने सवालों का जवाब
बुदबुदायी मैं
पहली बार।