भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अपूर्व चिन्तन / नाथूराम शर्मा 'शंकर'

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:10, 8 फ़रवरी 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= नाथूराम शर्मा 'शंकर' }} {{KKCatPad}} <poem> कौन ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कौन उपाय करूँ पिय प्यारो,
साथ रहै पर हाथ न आवे।
चहुँ दिसि दौरी द्वन्द्व मचायो, अचल अचंचल पकड़ न पायो,
खुलत न खेलत खेल खिलाड़ी, मोहि खिलौना मान खिलावे।
पल-भर को कबहूँ न बिसारै, हिल-मिल मेरो रूप निहारै,
रसिक शिरोमणि मो विरहिनि को, हा, अपनो मुखड़ा न दिखावे।
माया-मय मनमोहन हारे, अद्भुत योग-वियोग पसारे,
या विहार थल के भोगन को, आन न भोगे, माहि भुगावे।
करि हारी साधन बहुतेरे, होत न सिद्ध मनोरथ मेरे,
दोष कहा ‘शंकर’ स्वामी को, कुटिल कर्म-गति नाच नचावे।