भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अबोध का बोध पाठ / लावण्या शाह

Kavita Kosh से
Aditi kailash (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:44, 29 मई 2010 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हैं छोटे छोटे हाथ मेरे,

छोटे छोटे पाँव।

नन्हीं नन्हीं आँखे मेरी

नन्हें नन्हें कान।


फिर भी हरदम चलता हूँ

हाथों से करता काम।

रोज देखता सुंदर सपना

सुनता सुंदर गान।


अब हमारी सुनो प्रार्थना

तुम भी बच्चे बन जाओ।

छोड़ो झगड़े और लड़ाई

अच्छे बच्चे बन जाओ।