भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अब क्या सोचत मूढ़ नदाना / जॉन क्रिश्चियन

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:40, 21 सितम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जॉन क्रिश्चियन }} {{KKCatKavita‎}} <poem> अब क्या सोचत मूढ़ नद…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अब क्या सोचत मूढ़ नदाना।
हित सुत नारी ठामहि रहिहै, धन-संपत के कौन ठिकाना ।।
माया मोह के जाल पसार्यो, बेरि पयानक क्या पछताना ।।
वास आपनो इतहि बँधायो, नात लगायो विविध विधाना ।।
दूत बुलावन आये द्वारा, मोह विवश भै माथ ठठाना ।।
काह करों कछु सक नहिं मेरे, सुध-बुध यहि अवसर बिसराना ।।
जॉन अधम कर जोरे टेरत, नाथ दिखावहु प्रेम अपाना ।।

श्रीवेंकेटेश्वर-समाचार दैनिक के (मार्गशीष 1990 विक्रमी, शुक्रवार) अंक से उद्धृत