भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
|
|
|
अब तलक भी / पुरुषोत्तम प्रतीक
Kavita Kosh से
| मुखपृष्ठ » | रचनाकारों की सूची » | रचनाकार: पुरुषोत्तम प्रतीक | » संग्रह: आदमी है सिन्धु |
- अब तलक भी जो हलाकू हैं
- गीत मेरे _
- गीत मेरे _
- उन सभी को तेज़ चाकू हैं _
- अब तलक भी जो हलाकू हैं
तेज़ चाकू हैं उन्हीं को
सीपियों को चीरकर मोती निगलते जा रहे जो
मोतियों को खा रहे जो
खा रहे जो मोतियों को _
आदमी के भेष में- खूँखार डाकू हैं
वक़्त के साए हुए हैं
जो मुखौटे ओढ़ कर आए हुए छाए हुए हैं
धुन रहे हैं शब्द केवल
शब्द केवल धुन रहे हैं _
आज जितने जीभ के_ लुच्चे लड़ाकू हैं
कुर्सियों के छन्द हैं जो
पोथियों की गन्ध से भरपूर हैं मशहूर हैं जो
आदमी से दूर हैं जो
दूर हैं जो ज़िन्दगी से
जो ग़लत इतिहास के- अन्धे पढ़ाकू हैं
रचनाकाल : 03 जून 1980