भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अब तलक ये समझ न पाए हम / प्रखर मालवीय 'कान्हा'

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:06, 18 सितम्बर 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रखर मालवीय 'कान्हा' |अनुवादक= |सं...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अब तलक ये समझ न पाए हम
ग़म तिरा क्यूँ ख़रीद लाये हम?

इक हवेली थी मोम की अपनी
छत पे सूरज उतार लाये हम

इक तबस्सुम की चाह में जानां
लुट गये उफ़ ! बसे बसाये हम

अब भी बेवक़्त मुस्कुराते हैं
तेरे हाथों के गुदगुदाये हम

उम्र भर ढूंढते रहे ख़ुद को
ख़ुद से इक आइना छुपाये हम