Last modified on 3 अगस्त 2020, at 22:16

अब तो है पेड़ लगाना / सुरेश कुमार मिश्रा 'उरतृप्त'

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:16, 3 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेश कुमार मिश्रा 'उरतृप्त' |अनु...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आओ बच्चों मिलकर गाएँ
धरती पर हरियाली छाए
आज यही गीत है सुनाना
अब तो है पेड़ लगाना।

गली-गली में पेड़ लगाएँ
पर्यावरण स्वच्छ बनाएंँ
हरा-भरा है देश बनाना
अब तो है पेड़ लगाना।

बरखा शीत बसंत हो चाहे
मौसम सारे झूम कर आएँ
ऐसा है माहौल बनाना
अब तो है पेड़ लगाना।

कल-कल करती नदियाँ गाएँ
सोना-चांदी फसलें उगाएँ
सबसे सुंदर है देश बनाना
अब तो है पेड़ लगाना।