भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अब तो है पेड़ लगाना / सुरेश कुमार मिश्रा 'उरतृप्त'

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आओ बच्चों मिलकर गाएँ
धरती पर हरियाली छाए
आज यही गीत है सुनाना
अब तो है पेड़ लगाना।

गली-गली में पेड़ लगाएँ
पर्यावरण स्वच्छ बनाएंँ
हरा-भरा है देश बनाना
अब तो है पेड़ लगाना।

बरखा शीत बसंत हो चाहे
मौसम सारे झूम कर आएँ
ऐसा है माहौल बनाना
अब तो है पेड़ लगाना।

कल-कल करती नदियाँ गाएँ
सोना-चांदी फसलें उगाएँ
सबसे सुंदर है देश बनाना
अब तो है पेड़ लगाना।