Last modified on 25 अगस्त 2009, at 19:32

अब यह चिड़िया कहाँ रहेगी / महादेवी वर्मा

Shrddha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:32, 25 अगस्त 2009 का अवतरण

कहां रहेगी चिड़िया ?
आंधी आई जोर शोर से
डाली टूटी है झकोर से
उड़ा घोंसला बेचारी का
किससे अपनी बात कहेगी
अब यह चिड़िया कहाँ रहेगी ?
घर में पेड़ कहाँ से लाएँ
कैसे यह घोंसला बनाएँ
कैसे फूटे अंडे जोड़ें
किससे यह सब बात कहेगी
अब यह चिड़िया कहाँ रहेगी ?