भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अब / बोधिसत्व

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:38, 25 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बोधिसत्व |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बहुत घिरे हैं बादल
कोना अन्तरा महागगन का ढँका हुआ है
उमड़े हैं नील-धवल दल
धरती का मुख आशा सुख से टँका हुआ है।

बहुत पानी बरसेगा
बहुत हरियाली छाएगी,
इस घनघोर वृष्टि में
पिछली बरखा धुल जाएगी।
 
सब नया और
सब सरस सुगढ़ सजल होगा
अषाढ़ हो या माघ
अन्त: कुछ शस्य सरल होगा।