भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
अभिशाप / कविता वाचक्नवी
Kavita Kosh से
| मुखपृष्ठ » | रचनाकारों की सूची » | रचनाकार: कविता वाचक्नवी |
मैं
तुम्हें सरापती हूँ
खोल अपने केश
लेती हूँ प्रतिज्ञा
धूर्त शकुनि!
आज फिर से
आ गए
गांधार से तुम, झूठ!
बहकाने हमारे भीष्मवंशी
छल-बलों को।
फिर भले चौसर खिलाओ
शासकों को ;
किंतु मैं हूँ - अग्निगर्भा,
एक ही केवल
सुदर्शन-चक्र मेरे साथ होगा।
चीर देंगे
वीर, मेरे धीर
शत-शत अंध-असुरों को
अकेले
और रचना ही पडे़गा
अब महाभारत ;
उठे संधान करने
संधियाँ सब
भरतवंशी पुत्र अलबेले।