भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अभी सृष्टि ज़िंदा है / कुमार रवींद्र

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:46, 23 अक्टूबर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=र...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पीपल का पात हिला
उससे ही पता चला
       अभी सृष्टि ज़िंदा है
 
शाहों ने मरण रचा
बस्तियाँ मसान हुईं
सुबह-शाम-दुपहर औ' रातें
बेजान हुईं
 
     कहीं कोई फूल खिला
उससे ही पता चला
       अभी सृष्टि ज़िंदा है
 
शहजादों का खेला
गाँव-गली राख हुए
सारे ही आसमान
अँधियारा पाख हुए
 
    एक दिया जला मिला
उससे ही पता चला
       अभी सृष्टि ज़िंदा है
 
नाव नदी में डूबी
रेती पर नाग दिखे
संतों की बानी का
कौन भला हाल लिखे
 
   रँभा रही है कपिला
उससे ही पता चला
     अभी सृष्टि ज़िंदा है