भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अमृत घूँट / त्रिलोक सिंह ठकुरेला

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:48, 29 मार्च 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=त्रिलोक सिंह ठकुरेला |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

1.
कोसते रहे
समूची सभ्यता को
बेचारे भ्रूण

2.
 दौड़ाती रही
आशाओं की कस्तूरी
जीवन भर

3.
 नयी भोर ने
फडफढ़ाये पंख
जागीं आशाएं

4.
प्रेम देकर
उसने पिला दिए
अमृत घूँट

5.
थका किसान
उतर आई साँझ
सहारा देने

6.
किसे पुकारें
मायावी जगत में
बौराये लोग
7.
बनाता रहा
बहुत सी दीवारें
वैरी समाज

8.
दम्भी आंधियां
गिरा गयीं दरख़्त
घास को नहीं

9.
ढूँढते मोती
किनारे बैठ कर
सहमे लोग

10.
इन्द्रधनुष
सुसज्जित गगन
मोहित धरा