भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अयोध्या-3 / सुशीला पुरी

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:28, 23 जून 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुशीला पुरी |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> गूंगी अयोध्या ट…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गूंगी अयोध्या
टूटते हैं मंदिर यहाँ
टूटती हैं मस्जिद यहाँ
टूट कर बिखर जाते हैं
अजान के स्वर
चूर-चूर हो जाती है
घंटियों की स्वरलहरियाँ
 
कोई नहीं बचाता यहाँ
सरगमों के स्वर
कोई नहीं पोछता
सरयू के आँसू
उसके लहरों की उदास कम्पन

अक्सर भटकती है सरयू
खोजते हुए
सीता की कल-कल हँसी ।