भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अवशेष / अशोक कुमार

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आज सुबह मैंने अश्वमेध के घोडों को देखा
और लगा घोड़े सबल हो गये हैं
पूरी दुनिया जीतते-जीतते

आज सुबह मैंने खुद को महसूस किया
और लगा मैं घोड़ा बन गया हूँ
दौड़ते दौड़ते

आज सुबह मैंने पशुओं को देखा
और लगा मवेशी दुर्बल हो गये हैं
खेत जोतते-जोतते

आज सुबह मैंने सच के घोडों को कहाँ देखा था
सच के घोड़े कहीं निर्बल ही हो गये होंगे
घोड़े अब सिर्फ़ अवशेष भर थे।