भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अशरण-शरण राम / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:11, 28 नवम्बर 2010 का अवतरण ("अशरण-शरण राम / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite)))

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अशरण-शरण राम,
काम के छवि-धाम ।

       ऋषि-मुनि-मनोहंस,
       रवि-वंश-अवतंस,
       कर्मरत निश्शंस,
       पूरो मनस्काम ।

जानकी-मनोरम,
नायक सुचारुतम,
प्राण के समुद्यम,
धर्म धारण श्याम ।