भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अश्वमेध का घोड़ा / निर्मला गर्ग

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:21, 27 मई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=निर्मला गर्ग |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> मंच वायदे झंडे…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

  
मंच वायदे झंडे नारे
हलचलें सारी ख़ामोश हैं

खामोश हैं राजनीति के आगे मशाल लेकर चलनेवाले

अश्वमेध का घोड़ा
अब सरपट दौड़ेगा
कौन है जो रास इसकी खींचेगा

छत्रप सब मद में चूर हैं अभी भी
किनारे लगा वाम भी
उम्मीदें लगती हैं धराशाई हुई
सिंघनाद है गूँज रहा
पश्चिम ख़ुश हो रहा
पढ़े जा रहे मंत्र निजीकरण निजीकरण निजीकरण

आवारा पूँजी आओ
आसन पर विराजो
हवि देंगे हम किसानों की श्रमिकों की मामूली सब लोगों की

                                                     
रचनाकाल : 2009