Last modified on 14 मई 2018, at 16:38

असुरों से तो जीत गए रण / नईम

असुरों से तो जीत गए रण,
पर अपने से-
अपने राम परास्त हो गए।

दक्षिण पंथ विकट विचलन के,
सीता के हों या लक्ष्मण के;
दोराहे पर खड़े हुए प्रण
वैश्विकता के आल-जाल में
खाँटी बाम परास्त हो गए।

अर्जुन के हों या कि करण के,
हैं स्कंध अकाल मरण के;
क्षणजीवी आए अब दर्शन,

खोटों-से बाज़ार-हाट में
चोखे दाम परास्त हो गए।

असुरों से तो जीत गए रण,
पर अपने से-
अपने राम परास्त हो गए।