भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अस हर नाम जगत भय हारी / संत जूड़ीराम

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अस हर नाम जगत भय हारी।
पूरन धाम नाम जिन चीन्हों कलमल विपत विडारी।
है सतसंग रंग जब दरसे सतगुरु शबद विचारी।
पारस परस लोह भयो कंचन जुगन-जुगन सुकारी।
आनंद भवन दरिद्र विनासन वेद उक्त धुन धारी।
भक्त अखंड मुक्त यह डोलत सो प्रीतम की प्यारी।
जूड़ीराम नाम गति येसी कीजै हृदय अधारी।