भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आँखें मेरी / वेरा पावलोवा

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:25, 16 जून 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=वेरा पावलोवा |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <Poem> ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आँखें मेरी
इतनी उदास क्यों ?
क्या हँसमुख नहीं मैं ?

शब्द मेरे
इतने रूखे क्यों ?
क्या विनम्र नहीं मैं ?

काम मेरे
इतने अहमक क्यों?
क्या अक़्लमन्द नहीं मैं ?

दोस्त मेरे
इतने बेजान क्यों?
क्या मज़बूत नहीं मैं ?

अँग्रेज़ी से अनुवाद : मनोज पटेल