Last modified on 18 अक्टूबर 2006, at 19:47

आँखों में जल रहा है क्यूँ बुझता नहीं धुआँ / गुलज़ार

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:47, 18 अक्टूबर 2006 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रचनाकार: गुलज़ार

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~

आँखों में जल रहा है क्यूँ बुझता नहीं धुआँ
उठता तो है घटा सा बरसता नहीं धुआँ

चूल्हा नहीं जलाये या बस्ती ही जल गई
कुछ रोज़ हो गये हैं अब उठता नहीं धुआँ

आँखों से पोंचने से लगा आँच का पता
यूँ चेहरा फेर लेने से छुपता नहीं धुआँ

आँखों से आँसुओं के मरासिम पुराने हैं
मेहमान ये घर में आयें तो चुभता नहीं धुआँ