भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"आँधी आई / मोहम्मद साजिद ख़ान" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मोहम्मद साजिद ख़ान }} {{KKCatBaalKavita}} <poem> आँधी आई बडे़ ज़…)
 
 
पंक्ति 19: पंक्ति 19:
 
खिड़की  बंद की तत्काल,
 
खिड़की  बंद की तत्काल,
 
लेकिन धूल पड़ी  आँखों में
 
लेकिन धूल पड़ी  आँखों में
टिन्नू  जी  रोए  बेहाल।
+
टिन्नू  जी  रोए  बेहाल ।
  
 
बिजली गुल हो गई,न जाने
 
बिजली गुल हो गई,न जाने
 
कौन  घड़ी ।।  
 
कौन  घड़ी ।।  
 
</poem>
 
</poem>

22:00, 19 जनवरी 2011 के समय का अवतरण

आँधी आई बडे़ ज़ोर-से
धूल उड़ी ।।

उड़ा बिछौना, उड़ी दुलाई
और उड़ा टिन्नू का टोप,
टीन गिरा छत ऊपर रक्खा
मानो अभी दगी हो तोप ।

गिरा घोंसला, उड़कर भागे
चिड़ा-चिड़ी ।।
 
दौड़ी मम्मी, दौड़ी दीदी
खिड़की बंद की तत्काल,
लेकिन धूल पड़ी आँखों में
टिन्नू जी रोए बेहाल ।

बिजली गुल हो गई,न जाने
कौन घड़ी ।।