भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आँसुनि कि धार और उभार कौं उसांसनि के / जगन्नाथदास ’रत्नाकर’

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आँसुनि कि धार और उभार कौं उसांसनि के
तार हिचकीनि के तनक टारि लैन देहु ।
कहै रतनाकर फुरन देहु बात रंच
भावनि के विषम प्रपंच सरि लेन देहु ॥
आतुर ह्वै और हू न कातर बनावौ नाथ
नैसुक निवारि पीर धीर धरि लेन देहु ।
कहत न आबै हैं कहि आवत जहाँ लौं सबै
नैकु थिर कढ़त करेजौ करि लेन देहु ॥109॥