Last modified on 11 जून 2010, at 20:33

आईना रोज़ संवरता कब है / कविता किरण

Shrddha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:33, 11 जून 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कविता किरण |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <poem> आईना रोज़ संवरता …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आईना रोज़ संवरता कब है
अक्स पानी पे ठहरता कब है

हमसे कायम ये भरम है वरना
चाँद धरती पे उतरता कब है

न पड़े इश्क की नज़र जब तक
हुस्न का रंग निखरता कब है

हो न मर्ज़ी अगर हवाओं की
रेत पर नम उभरता कब है

लाख चाहे ऐ 'किरण' दिल फ़िर भी
दर्द वादे से मुकरता कब है