भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आईने ने सही कहा है / रामानुज त्रिपाठी

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:56, 28 फ़रवरी 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामानुज त्रिपाठी |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हर प्रतिबिम्ब हो गया वंचक
आईने ने सही कहा है।

यही चाहते थे अरसे से
सपनों का था यही इरादा
दस्तक दे-देकर पलकों पर
नयनों को भरमाएं ज्यादा।
रीत गया शोणित जब तन का
नस-नस में तेजाब बहा है।

वहम ढो रही इच्छाओं का
पूर्ण न होगा कभी कथानक,
इर्द-गिर्द मुट्ठियां तानकर
आ विश्वास बो गये अचानक।
खण्डहर-खण्डहर शेष खड़़े हैं
खुशियों का हर महल ढहा है।

जुड़े न स्नेहिल संवादों से
वह भावुकता नहीं भली है,
ठगे-ठगे से संवेदन के -
बीच जिन्दगी बहुत पली है।
नहीं जगह अब तन में सुख की
मन ने इतना दुःख सहा है।