भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आई शुभ वसंत / शिवदीन राम जोशी

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आनन्द-उमंग रंग, भक्ति-रंग रंग रंगी,
              एहो ! अनुराग सत्य उर में जगावनी |
ज्ञान वैराग्य वृक्ष लता पता चारों फल,
                प्रेम पुष्प वाटिका सुन्दर सजवानी |
सत्संगी समझदार, देखो यह बहार बनी,
           अमृत की वर्षा सरस आनन्द बरसवानी |
कहता शिवदीन बेल छाई उर छाई-छाई,
           आई शुभ बसंत संत संतन मन भावनी |