भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आए दिन / रामानुज त्रिपाठी

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:08, 28 फ़रवरी 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामानुज त्रिपाठी |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पलकों में
सपने सजाने के
आए दिन
नेह में नहाने के

क्षण में याद आया कुछ
भूल गया फिर क्षण में
सुबह से शाम तक
बस केवल दर्पण में

निरख -निरख रूप
शरमाने के
आए दिन
नेह में नहाने के

कैसे कहूँ कि कौन
आकर मन में ठहरा
अधरों पर लाज का
अब तो पड़ा पहरा

जोर नहीं
सिवा छटपटाने के
आए दिन
नेह में नहाने के।