Last modified on 1 सितम्बर 2017, at 13:19

आओ अनपढ हो जाएं / कुमार मुकुल

Kumar mukul (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:19, 1 सितम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार मुकुल |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

 
गोडसे को बाबा बोलें
मजलूमों पर धावा बोलें
जात-धरम का रट्टा मारें
गांधी को बिसरायें

आओ अनपढ हो जाएं

प्रेम व्रेम को फंदा देदें
पार्टी को कुछ चंदा देदें
देशभगत की बीन बज रही
उस पर चल कर इठलाएं

आओ अनपढ हो जाएं

आजू-बाजू गुर्गे पालें
दिखे सुफेदी कीच उछालें
बांट-बखेरा हर दर पालें
ज्ञानी बन उलझाएं

आओ अनपढ़ बन जाएं