भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आक्षितिज जो भी प्रत्यक्ष है / शिव ओम अम्बर

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:29, 13 अप्रैल 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिव ओम अम्बर |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCa...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आक्षितिज जो भी प्रत्यक्ष है,
इन्द्रधनुषों के समकक्ष है।

इष्ट है द्रोह शिव का उसे,
दर्प ही दिग्भ्रमित दक्ष है।

राग है रामगिरि का शिखर,
गीत प्रतिपल विकल यक्ष है।

पक्ष प्रतिपक्ष, के पोषको,
सत्य निरपेक्ष निष्पक्ष है।

दर्द हर रंग का है यहाँ,
मेरा दिल इक सभाकक्ष है।