भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
आगे चल कर / कुमार रवींद्र
Kavita Kosh से
| मुखपृष्ठ » | रचनाकारों की सूची » | रचनाकार: कुमार रवींद्र |
आगे चल कर
इसी गली में
सिद्धनाथ मंदिर है, भाई
पहले यहाँ नहीं थी
ये सारी दूकानें
दिखती थी मंदिर की चोटी
सीधे इसी सडक से, मानें
अम्मा ने
इस मंदिर में ही
पिथरी थी हर साल चढाई
जोत आरती की दिपती थी
सडक-पार तक
हाथ जोडते थे उसको तब
इक्के पर जाते सवार भी
घर से ही
हमको देती थी
बमभोले की टेर सुनाई
हम छोटे थे
मंदिर से था सीधा नाता
मंदिर के पीछे थे चौकी -
गार्गी पहलवान का हाता
अब अपने
छज्जे से, भाई
कुछ भी देता नहीं दिखाई।