भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आगे तौ कींन्हीं लगालगी लोयन / नेवाज़

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:12, 29 जुलाई 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नेवाज़ }} Category:पद <poeM>आगे तौ कींन्हीं लगालगी लोयन...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आगे तौ कींन्हीं लगालगी लोयन, कैसे छिपै अजँ जो छिपावति।
तू अनुराग को सोध कियो, ब्रज की बनिता सब यौं ठहरावति॥

कौन सँकोच रह्यो है 'नेवाज, जो तू तरसै औ उन्हैं तरसावति।
बावरी जो पै कलंक लग्यो, तौ निसंक ह्वै काहे न अंक लगावति॥

सुनती हौ कहा, भजि जाहु घरै, बिंधि जाहुगी मैन के बानन में।
यह बंसी 'नेवाज भरी विष सों, विष सो बगरावति प्रानन में॥

अबहीं सुधि भूलिहौ मेरी भटू, भभरौ जनि मीठी सी तानन में।
कुलकानि जो आपनी राखी चहौ, दै रहौ ऍंगुरी दोऊ कानन में॥

देखि हमैं सब आपुस मैं, जो कछू मन भावै सोई कहती हैं।
ऐ घरहाई लोगाई सबै, निसि द्यौस 'नेवाज हमें दहती हैं॥

बातैं चबाव भरी सुनि कै, रिसि आवति पै, चुप ह्वै रहती हैं।
कान्ह पियारे तिहारे लिए, सिगरे ब्रज को हँसिबो सहती हैं॥