Last modified on 21 नवम्बर 2019, at 01:06

आछी के वन-2 / ठाकुरप्रसाद सिंह

आछी के बन

आछी के बन अगवारे
आछी के बन पिछवारे
आछी के बन पूरब के
आछी के बन पच्छिमवारे

महका मह-मह से रन-बन
आछी के बन

भोर हुई सपने-सा टूटा
पथ मंह-मंह का पीछे छूटा
अब कचमच धूप

हवाएँ सन सन
आछी के बन