Last modified on 6 अक्टूबर 2020, at 00:07

आज दशहरा है / प्रकाश मनु

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:07, 6 अक्टूबर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश मनु |अनुवादक= |संग्रह=प्रक...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चलो चलो जी, मेला देखें,
आज दशहरा है।

खिला-खिला सा शहर आज है
झिलमिल-झिलमिल सपने,
लेंगे तीर-कमान, बाँसुरी
ये होंगे अब अपने।

उड़ते गुब्बारों जैसा ही
गप्पू का चेहरा है।

रानी को रसगुल्ले भाते
ढब्बू खाता चमचम,
रंग-बिरंगी चरखी-झालर
लेकर झूलो पम-पम।

जरा जलेबी हमको भी दो
बोल रही सहरा है!

पर थोड़ी मुश्किल है भाई
खत्म न हुई लड़ाई,
रावण का अभिमान अभी है
पग-पग पर है खाई।

सच्चाई पर स्याह झूठ का
अब भी पहरा है!