भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आज दिल फिर शाद के फूलों से नहाया है / हरकीरत हकीर

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:56, 3 अप्रैल 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरकीरत हकीर }} {{KKCatNazm}} <Poem> आज दिल फिर शाद के फूलों से …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आज दिल फिर शाद के फूलों से नहाया है
ख़ुशबू का इक मंज़र तेरी याद बन आया है

मैंने भेजे थे कुछ पैगाम पीपल के पत्तों पर
बादल भीगी पलकों से उनके जवाब लाया है

मुआहिदा<ref>ज़िक्र</ref> किया जब-जब तेरा हवाओं से
दुपट्टा हया का आँखों तक सरक आया है

महजूज़<ref>आनंदित</ref> है, ममनून<ref>आभारी</ref> है दिल का परिंदा
नगमा मोहब्बत का लबों पे उतर आया है

अय खुश्क लम्हों चलना जरा किनारे से
हीर की मजार पे सुर्ख़ फूल खिल आया है

शब्दार्थ
<references/>