Last modified on 12 जनवरी 2013, at 17:52

आत्म विश्वास (२) / शिवदीन राम जोशी

तीर्थ से तिरे हैं केते व्रत से तिरे हैं,
                 तप से तिरे हैं संत आत्मा महान से |
केते तिरे हैं योग यज्ञ के प्रताप प्रभु,
                 केते तिरे हैं मानव उर ज्ञान से |
केते तिरे हैं दया दान धर्म कर-कर के,
                केते तिरे हैं सत्य राम नाम ध्यान से |
एते करमों में मोसों कोई कर्म बन्यो नाय,
            शिवदीन तो तरेगा साधू आपकी जबान से |