Last modified on 14 जनवरी 2011, at 22:52

आदमी / चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:52, 14 जनवरी 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> मन…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मनुष्यत्व की खोज में
उसने समूचे ब्रह्माण्ड की परिक्रमा की
पाताल से आकाश तक की दूरियाँ नापीं

जब वह लौटा
उसके साथ
देवता ही देवता
राक्षस ही राक्षस थे

आदमी
एक भी न था