भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"आप क्या जानें मुझपै क्या गुज़री / यगाना चंगेज़ी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 4: पंक्ति 4:
 
|संग्रह=
 
|संग्रह=
 
}}
 
}}
 
+
[[Category:गज़ल]]
 
आप क्या जानें मुझपै क्या गुज़री।
 
आप क्या जानें मुझपै क्या गुज़री।
  

17:39, 15 जुलाई 2009 के समय का अवतरण

आप क्या जानें मुझपै क्या गुज़री।

सुबहदम देखकर गुलों का निखार॥

दूर से देख लो हसीनों को।

न बनाना कभी गले का हार॥


अपने ही साये से भड़कते हो।

ऐसी वहशत पै क्यों न आए प्यार॥


तू भी जी और मुझे भी जीने दे।

जैसे आबाद गुल से पहलू-ए-ख़ार॥


बेनियाज़ी भली कि बेअदबी।

लड़खडा़ती ज़बाँ से शिकवये-यार॥


बन्दगी का सबूत दूँ क्योंकर।

इससे बहतर है कीजिये इन्कार॥


ऐसे दो दिल भी कम मिले होंगे।

न कशाकश हुई न जीत न हार॥