Last modified on 11 जुलाई 2009, at 22:02

आप क्या जानें मुझपै क्या गुज़री / यगाना चंगेज़ी

चंद्र मौलेश्वर (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:02, 11 जुलाई 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: आप क्या जानें मुझपै क्या गुज़री। सुबह दम देखकर गुलों का निखार॥ द...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आप क्या जानें मुझपै क्या गुज़री।

सुबह दम देखकर गुलों का निखार॥

दूर से देख लो हसीनों को।

न बनाना कभी गले का हार॥


अपने ही साये से भड़कते हो।

ऐसी वहशत पै क्यों न आए प्यार॥


तू भी जी और मुझे भी जीने दे।

जैसे आबाद गुल से पहलू-ए-ख़ार॥


बेनियाज़ी भली कि बेअदबी।

लड़खछ़्आती ज़बाँ से शिअवये-यार॥