भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आफ़त में है जान! / रमेश तैलंग

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:41, 14 जुलाई 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश तैलंग |संग्रह= }} {{KKCatBaalKavita}} <poem> बड...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बड़के भैया रंग-रंगीले
ख़ूब चबाएँ पान,
मँझले भैया गप्प-गपीले
दिन-भर खाएँ कान ।
हमारी आफ़त में है जान!

हम दोनों का हुकुम बजाएँ,
रूठें जब वे हमीं मनाएँ,
फिर भी तेवर हमें दिखाएँ
जैसे तीर-कमान।
हमारी आफ़त में है जान!

ठाठ-बाट तो रखते ऐसे,
मालिक हों दुनिया के जैसे,
देते न लेकिन दस पैसे,
हैं कंजूस महान।
हमारी आफ़त में है जान!