भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आम्बेडकरीय कविता - 3 / प्रेमशंकर

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:34, 2 जुलाई 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेमशंकर |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavi...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उत्तर आधुनिकता
और उत्तर प्रदेश
दोनों के बीच में
पड़ा है आवंटित
एक बंजर खेत
न पट्टा दिया
और न देंगे
काग़ज़ों पर रपट लिखकर
आश्वासन
एक आम्बेडकर की मूर्ति
हवा में स्थापित कर देंगे
वोट की चोट
मूर्ति को साकार करेगी
ज़मीन हमें अपने-आप वरेगी।