भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आम रसीले भोले-भाले! / रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पकने को तैयार खड़े हैं!
शाखाओं पर लदे पड़े हैं!!

झूमर बनकर लटक रहे हैं!
झूम-झूम कर मटक रहे हैं!!

कोई दशहरी कोई लँगड़ा!
फजरी कितना मोटा तगड़ा!!

बम्बइया की शान निराली!
तोतापरी बहुत मतवाली!!

कुछ गुलाब की खुशबू वाले!
आम रसीले भोले-भाले!!