Last modified on 9 मई 2019, at 21:48

आम / फुलवारी / रंजना वर्मा

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:48, 9 मई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=फुल...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आये पीले पीले आम।
लगते बड़े रसीले आम॥

हाट बाट पर बिकने आये
देखो रंग रँगीले आम॥

खाने को है मन ललचाया
आओ काटें छीलें आम॥

लिया हाथ में तो दब जाते
लगते गीले गीले आम॥