Last modified on 27 फ़रवरी 2010, at 15:31

आयौ जुरि उततें समूह हुरिहारन कौ / जगन्नाथदास 'रत्नाकर'

आयौ जुरि उततें समूह हुरिहारन कौ,
खेलन कों होरी वृषभान की किसोरी सों ।
कहै रतनाकर त्यों इत ब्रजनारी सबै,
सुनि-सुनि गारी गुनि ठठकि ठगोरी सों ॥
आँचर की ओट-ओटि चोट पिचकारिन की,
धाइ धँसी धूँधर मचाइ मंजु रोरी सों ।
ग्वाल-बाल भागे उत, भभरि उताल इति,
आपै लाल गहरि गहाइ गयौ गोरी सौं ॥