Last modified on 9 जुलाई 2014, at 22:36

आरति राधा-राधाबर की / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Mani Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:36, 9 जुलाई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आरति राधा-राधाबर की।
महाभाव रसराज-प्रवर की॥

स्याम बरन पीतांबर-धारी।
हेम बरन तन नीली सारी॥
सदा परस्पर सुख-संचारी।
नील कमल कर मुरलीधर की।
आरति राधा-राधाबर की॥-१॥

चारु चन्द्रिका मन-धन-हारी।
मोर-पिच्छ सुंदर सिरधारी॥
कुंजेश्वरि नित कुंज-बिहारी।
अधरनि मृदु मुसुकान मधुर की।
आरति राधा-राधाबर की॥-२॥

प्रेम-दिनेस काम-तम-हारी।
रहित सुखेच्छा निज, अविकारी॥
आश्रय-विषय परस्पर-चारी।
पावन परम मधुर रसधर की।
आरति राधा-राधाबर की॥-३॥

निज-जन नेह अमित बिस्तारी।
उर पावन रस-संग्रहकारी॥
दिव्य सुखद, दुख-दैन्य-बिदारी।
भक्त-कमल-हित हिय-सरबर की।
आरति राधा-राधाबर की॥-४॥