भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आलू का पराँठा / देवेंद्र कुमार 'देव'

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:41, 7 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=देवेंद्र कुमार 'देव' |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

देख पराँठा आलू का,
मन ललचाया भालू का।
बोला, हम भी खाएँगे,
कुछ घर पर ले जाएँगे।
कहे लोमड़ी, ना-ना-ना,
ये घर पर ले जाना ना।
इतने सेंक ना पाऊँगी,
खुद भूखी रह जाऊँगी।