भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आवारा न हो जाएँ / हेमन्त श्रीमाल

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:31, 27 मई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हेमन्त श्रीमाल |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> रोको इन हवाओ…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रोको इन हवाओं को आवारा न हो जाएँ
पत्ता ही पत्ते का हत्यारा न हो जाए

मज़हब की लड़ाई में डर है तो महज़ इतना
टुकडे़ टुकडे़ ऑंगन दोबारा न हो जाए

चाहत के घरौंदो तक बारूदी सुरंगें हैं
भूले से कोई पागल अंगारा न हो जाए

कुर्सी ने बना डाले गलियारे ही गलियारे
अब तो ये दुआ है कि अँधियारा न हो जाए