Last modified on 9 अगस्त 2010, at 23:26

आशिर्वादों की कामधेनु / अशोक लव

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:26, 9 अगस्त 2010 का अवतरण (आशिर्वादों की कामधेनु/ अशोक लव का नाम बदलकर आशिर्वादों की कामधेनु / अशोक लव कर दिया गया है)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


माँ!
जीवनदायिनी, पालनकत्री, कष्टहरणी ,संकटमोचिनी
स्नेह की कलकल बहती पावन गंगा

माँ!
ममता का सागर
लेता हिलोरें निशिवासर
भर देती निराश हृदयों में
आशाओं के इन्द्रधनुष

माँ!
उर्जावान प्रकाशमय सूर्य-सी
रखती आलोकित दुर्गम पथ
करती संचरित हृदयों में
लक्ष्यों तक पहुँचने की उर्जा

माँ!
धैर्या, सहनशीलता
हिमालय-सी विशालता समेटे
अविरल सशक्त्वान बनाने में निमग्न

माँ!
आश्रयस्थली
पोंछ देती नयनों के छलछलाते अश्रु
भर देती अधरों पर मुस्काने

माँ!
सर्दियों की कोसी-कोसी धूप
भर देती ताप
शीतल हृदयों में
खिलखिला देती घर-आँगन

माँ!
आशीर्वादों की कामधेनु
इश्वर की प्रतिरूपा
निष्कंटक कर देती जीवन-पथ