भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आश्वस्ति / धूमिल

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:16, 7 नवम्बर 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=धूमिल |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem>...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सात रंग
होंठों पर तौल कर
विधवा गर्भिणी ने कहा —
’डेढ़ किलोग्राम है’
लेकिन मैं
सौदे की दुनिया से बाहर था
पूछा नहीं —
उसका क्या नाम है?
हाँ...आँ...लो
यह पूरा दाम है।