Last modified on 31 जुलाई 2020, at 10:47

आस फले / कविता भट्ट

Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:47, 31 जुलाई 2020 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

1
इक बार चले आओ
तुमसे लिपटूँगी
अब आस फले आओ
(11-2-19)
2
खुशबू बनकर रहना
मन के आँगन में
वासंती -सा बहना।
3
जब से तुम आए हो
जीवन है बगिया
माली -से भाए हो।