भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आहट की दरकार / प्रतिमा त्रिपाठी

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:04, 17 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रतिमा त्रिपाठी |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक आहट की दरकार है मुझे
मन का साँकल खटकाओ
आओ ! भीतर ..चले आओ !
अपनी नीयत टांग दो दालान की खूंटी पर
लगाव की ऊँगली थामे और भीतर चले आओ !
अगले कमरे में अँधेरे में अपनी आँखें गुमाँ दो
नज़र से कुछ टटोलो मत..
नब्ज़ की चाप पे बढ़ते चले आओ !
बारिशों से अँटा पड़ा है आँगन
देह की मिट्टी उतार दो वहीँ कोने में
जमीं से ज़रा उपर उठ जाओ
कस्तूरी के मानिन्द गंध है रूह की
माहौल में बिखरने दो !
अपना पीछा करो ..आओ ! आओ..
अपने भीतर चले आओ !